+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
CricketLatest Hindi NewsNews

रांची में MS DHONI ने किया मतदान

Share the post

बूथ संख्या 378 में माही ने परिवार संग वोट डाला

रांची। झारखंड की चार लोकसभा सीटों रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर के लिए 25 मई 2024 को मतदान शुरू हो गया है। चारों सीटों पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। चुनाव आयोग ने मतदान की पूरी तैयारी कर रखीहै। इन सीटों पर कुल 82,16,506 वोटर्स प्रत्याशियों के भाग का फैसला करेंगे। इनमें 42,06,926 पुरुष और 40,09,290 महिला मतदाता हैं। बुथों की संख्या 8963 है, इनमें 1319 बूथ शहरी क्षेत्र में और 3685 बूथ ग्रामीण इलाके में है। इनमें 2 लाख 44 हजार फर्स्ट टाइम वोटर हैं। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21,97,331 मतदाता हैं। इनमें 11,12,524 पुरुष और 10,84,738 महिला मतदाता हैं। सुबह 9 बजे तक झारखंड के 4 लोकसभा सीटों के लिए 11.74 प्रतिशत मतदान हो गया है। धनबाद में 11.75, गिरिडीह में 12.91, रांची में 12.19 व जमशेदपुर में 10.05 प्रतिशत मतदान हो गया है। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (MS DHONI) ने अपने परिवार के साथ मेकॉन के जेवीएम श्यामली बूथ में मतदान किया। बूथ संख्या 378 में धोनी, पान सिंह, धोनी की मां, साक्षी, भाई नरेन्द्र सिंह धोनी ने वोट डाला। धौनी की एक झलक देखने को लेकर सुबह से ही जेवीएम स्कूल के बाहर प्रशंसकों की भीड़ लगी रही। धोनी के आते ही लोग बेकाबू हो गए और उनके करीब पहुंचने लगे। हालांकि सुरक्षा के चाक चौबंद रहने के कारण धौनी के करीब कोई नहीं जा सका।

सुबह 6 बजे से ही वोटर्स बूथ में आने लगे

रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2377 बूथ है, इनमें 949 शहरी क्षेत्र में और 1428 ग्रामीण इलाके में हैं। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। रांची सीट के लिए कांग्रेस से यशस्विनी सहाय और भाजपा से संजय सेठ चुनावी मैदान में है। रांची में जबरदस्त उत्साह वोटर्स में देखने को मिला। सुबह से ही हर बूथ में वोट देने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। महिलाओं की संख्या इसमें ज्यादा है। डोरंडा बालिका उच्च विधालय में 6 बजे से ही लोग वोट देने के लिए बूथ में पहुंचने लगे। 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। यहां बूथ संख्या 394, 395 व 396 में समय से शुरू हो गई। वहीं, हिनू, हिंदपीढ़ी, चुटिया, रातू रोड, एचईसी क्षेत्र, मेकॉन कॉलोनी, एजी कॉलोनी, डोरंडा-56 सेट व अन्य जगहों पर भी वोटर्स घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंच गए। सुरक्षा के भी इंतजाम चाक चौबंद है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने अपनी पत्नी के साथ बरियातू के कन्या उच्च विद्यालय में वोट डाला। वहीं, मंत्री रामेश्वर उरांव ने रांची व बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के कदमा में अपना वोट डाला।

रांची में मतदान का प्रतिशत (सुबह 7 से 9 बजे तक)

सिल्ली-61-12.3 प्रतिशत

खिजरी-62- 11.67 प्रतिशत

रांची-63- 10.45 प्रतिशत

हटिया-64- 13 प्रतिशत

कांके-65-11 प्रतिशत

58 सीटों पर मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत आज 25 मई 2024 को 7 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। दिल्ली की सात, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की चार सीटों पर मतदान हो रहे हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी वोटिंग हो रही है।

लोकतंत्र के महापर्व में धौनी भी शरीक होंगे

लोकतंत्र के महापर्व में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी भी भागीदार बनें। आईपीएल मैच खेलने के बाद धौनी इस वक्त रांची में हैं। शनिवार को वे अपने परिवार के साथ मतदान किए। जेवीएम श्यामली, डोरंडा में धौनी अपने परिवार के साथ लगभग 12 बजे जेवीएम श्यामली पहुंचें। धौनी के बूथ में आने को लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह रहा। धौनी ने 2019 में भी इसी बूथ में अपने परिवार के साथ मतदान किया था। आपको बता दें कि धौनी की स्कूली शिक्षा भी जेवीएम श्यामली में ही हुई है।

Leave a Response