About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 12, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

कांग्रेस के बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए मंत्री आलमगीर आलम व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर

Share the post

रांची। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 30 और 31 दिसंबर को कांग्रेस के दिग्गज नेताओं द्वारा सीट-बंटवारे पर चर्चा के लिए सभी राज्यों के प्रभारियों की बैठक दिल्ली में बुलाई गई है। 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर भाजपा से मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसलिए पार्टी ने 30 और 31 दिसंबर को सीट-बंटवारे पर चर्चा के लिए सभी राज्यों के प्रभारियों की बैठक बुलाई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, मुकुल वासनिक और मोहन प्रकाश जैसे वरिष्ठ नेताओं सहित पांच सदस्यीय कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति संबंधित एआईसीसी राज्य प्रभारियों के साथ बातचीत करेगी। इसी को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री व कांग्रेस सीएलपी लीडर आलमगीर आलम व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर रात 9 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पांच सदस्यीय कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति झारखंड के नेताओं के साथ सीट बंटवारे व गठबंधन को मजबूत करने को लेकर विचार विमर्श करेंगे। इस बैठक में झारखंड के नए कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी रहेंगे।

इंडिया गठबंधन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता : आलमगीर आलम

दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस सीएलपी लीडर आलमगीर आलम ने सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि यहां की यथास्थिति आलाकमान को बताएंगे। इंडिया गठबंधन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता है। आने वाले 2024 में इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे व जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां हम मजबूत हैं वहां हम लडेंगे, जहां वो मजबूत है वो लड़ेंगे। वहीं, राजेश ठाकुर ने कहा कि यहां की राजनीतिक परिस्थितियों से पांच सदस्यीय कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति अवगत कराएंगे। गठबंधन में कैसे जाना है इसपर फीडबैक लिया जा रहा है। इसी को लेकर झारखंड की बातें 30 दिसंबर को होगी। कैसे हमलोग चुनाव में जाएंगे, कैसे हम गठबंधन के साथ मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे, इसपर अपनी बात रखेंगे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीतिक हालातों पर परिचर्चा के बाद सीट शेयरिंग को लेकर बात होगी।

Leave a Response