About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे | राज्य वासियों को मिली कई सौगातें

Share the post

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 29 दिसंबर 2023 को अपने कार्यकाल के सफल चार वर्ष पूरे कर लिए। इन चार वर्षो में विकास के कई नए आयाम स्थापित हुए, जो आज झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम कर रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्य वासियों को कई सौगातें दी। इन तोहफों में कई योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण और युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलना शामिल है।

बीजेपी पर जमकर हमला किए

सीएम ने अपने संबोधन में जमकर बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने झारखंड को बिमारू राज्य बना दिया। कहीं न कहीं से सरकार के काम में हमेशा बाधा डाला गया। लेकिन हमारी सरकार के कदम नहीं रूके। जनता की ये सरकार है, न ये दिल्ली से चलेगी न रांची, चलेगी तो गांव से। सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार देने में इनको तकलीफ है। दूसरे राज्य के लोगों से मिलकर कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाकर हमारी सरकार को परेशान करनी की कोशिश करते हैं। गवर्नर के कान भरे जाते हैं। लेकिन 2025 तक झारखंड को फिर से मजबूत बना दिया जाएगा। ये राज्य ऐसी ही नहीं मिली, हमारे लोगों ने अपने खून देकर इस राज्य को अलग किया है। 20 साल में बीजेपी की सरकार ने इस राज्य को खोखला कर दिया।

वृद्धा पेंशन की उम्र को 60 से घटाकर 50 साल

सीएम ने कहा कि 20 वर्ष में 16 लाख लोगों को पेंशन मिला और चार साल में सरकार ने 36 लाख 20 हजार लोगों को पेंशन देने का काम किया है। वृद्धा पेंशन की उम्र को 60 से घटाकर 50 साल करने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि अब 50 साल में ही आदिवासी और दलित को पेंशन का लाभ मिलेगा। केन्द्र पर हमारा रॉयल्टी बकाया है, एक लाख 36 हजार करोड़ बकाया है। दूसरे राज्यों को केन्द्र द्वारा रॉयल्टी दी जाती है मगर झारखंड के साथ भेदभाव किया जाता है।

जब राष्ट्रपति झारखंड आतीं हैं तो बिजली काट दी जाती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है। अबुआ आवास के जरिए जरुरतमंदों को सरकार आवास देने का काम करेगी। सावित्रीबाई फूले योजना के जरिए अब तक 8 लाख बच्चियों को जोड़ा गया है। सरकार की छवि कैसे खराब हो इसकी हमेशा कोशिश की जाती रही है। जब राष्ट्रपति झारखंड आतीं हैं तो बिजली काट दी जाती है। मुख्यमंत्री रोजागार सृजन योजना से अब तक 12 हजार लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी नियुक्तियों में माध्यमिक शिक्षकों, पंचायत सचिव, लोक अभियोजक, चिकित्सक, नर्स की नियुक्ति की है। आज भी 7 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दी जा रही है, आनेवाले समय में 45 हजार नियुक्तियां होगी।

323 योजनाओं की रखी गई नींव, 3698.32 करोड़ रुपए होंगे खर्च

सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने 323 योजनाओं की नींव रखी। इन योजनाओं पर 3698.32 करोड़ रुपए होंगे खर्च होंगे। इनमें कृषि विभाग की 2 , खाद्य आपूर्ति विभाग की 2, परिवहन विभाग की 1, स्वास्थ्य विभाग की 23, कल्याण विभाग की 7 , जल संसाधन विभाग की 3, नगर विकास एवं आवास विभाग की 8, ग्रामीण विकास विभाग की 1, आरइओ की 211, पाक निर्माण विभाग की 58 और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 7 योजनायें हैं। इनमें जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास हुआ, उसमें रिम्स रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार, देवघर, साहिबगंज, दुमका और गढ़वा में क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल, रांची पलामू और देवघर में धनवंतरी आयुष अस्पताल, रांची के धुर्वा में चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क, गढ़वा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, लातेहार में कोल्ड स्टोरेज, रांची के सोनाहातु में स्वर्णरेखा नदी पर उच्च स्तरीय पुल, लातेहार सरायकेला और पलामू स्थित एकलव्य विद्यालय में मल्टीपरपज ऑडिटोरियम शामिल है।

20 योजनाओं का हुआ लोकार्पण

रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने 849.37 करोड़ रुपए की लागत वाली 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 3, स्वास्थ्य, जल संसाधन, पर्यटन और श्रम विभाग की 1- 1, पथ निर्माण विभाग की 6 , आरईओ की 4 और नगर विकास एवं आवास विभाग की 3 योजना है। इनमें जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन हुआ, उसमें रांची स्मार्ट सिटी के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के तहत इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कार्य और खूंटी के कर्रा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शामिल है।

स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में नव चयनितों को मिला नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग में नव चयनित 307 मेडिकल अफसर और कर्मियों एवं शिक्षा विभाग में पीजीटी टीचर तथा लैब असिस्टेंट के लिए चयनित 662 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वहीं, विभिन्न विभागों की के कलमकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया।

” आपकी योजना- आपकी सरकार योजनाओं की मिली सौगात

मुख्यमंत्री ने 24 नवंबर से शुरू हुए ” आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” के तीसरे चरण के अंतर्गत सभी 24 जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 9268 करोड रुपए की लागत से 12815 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। वहीं, इस दौरान 3109968 लाभुकों के बीच करीब 3814.84 करोड रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया।

ये भी जानें

  • उद्योग विभाग और टिनप्लेट कंपनी, कोलकाता के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर।
  • जनजातीय शोध संस्थान द्वारा जनजातीय संस्कृति पर तैयार किए गए 6 पुस्तकों का हुआ विमोचन।
  • ” आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” के तीसरे चरण के तहत आयोजित कार्यक्रम की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का हुआ विमोचन।
  • किसानों को इस बार भैंस भी सरकार बांटेगी, जो भी पशु सरकार बांटेगी वो बीमाकृत होगा।
  • बहुत जल्द डीलर का कमीशन भी बढेगा।
  • राज्य सरकार केन्द्र से बेहतर आवास देने का काम करेगी।

Leave a Response