About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 18, 2026
Sport

मुंबई से घुटने का सफल ऑपरेशन कराकर रांची पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

Share the post

एक झलक पाने को बेताब दिखे फैन्स

रांची। आईपीएल 2023 में चेन्नई को विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को रांची पहुंचे। गुरुवार को (1 मई) मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में घुटने का ऑपरेशन कराने के बाद धोनी आराम करने रांची पहुंचे। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी और बेटी जीवा भी आई। धोनी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट मे आने की खबर उनके फैन्स को लग गई थी। जैसे ही वो टर्मिनल से बाहर निकले प्रशंसक उनके करीब पहुंचने की कोशिश किए। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने अपने कवच में लेकर धोनी को उनके गाड़ी तक पहुंचा दिया। आईपीएल के पहले ही मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की 1 मई को घुटने की सर्जरी कराई थी। इससे पहले रवीन्द्र जडेजा, सुरेश रैना व ऋषभ पंत भी घुटने की सर्जरी करा चुके हैं।

वैद्य से भी घुटने का उपचार कराए थे

रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर लापुंग के गलगली धाम में धोनी वैद्य बंदन सिंह खेरवार से घुटने का  इलाज करा चुके हैं। वैध गाय के दूध, पेड़ छाल और कई जड़ी-बूटियों से दवाइयां बनाकर धोनी को दिए थे। धोनी के माता-पिता के दर्द की दवा भी यहीं से जाती है। वैद्य बंदन सिंह खेरवार से कई राज्यों से लोग यहां दवा लेने आते हैं।

आईपीएल में आइस पैक लगाते दिखे थे माही

धोनी लगातार घुटने की चोट से जूझ रहे थे। कई मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी घुटने पर आइस पैक लगाए दिखे थे। अब टीम को चैंपियन बनाने के बाद उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी करवा ली है।

फिट होने में कम से कम दो महीने लगेंगे

महेंद्र सिंह धोनी को पूरी तरह से फिट होने में कम से कम दो महीने लगेंगे। वैसे भी धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं। उन्होंने फाइनल में जीत हासिल करने के बाद कहा था कि वह अगला सीजन खेलने की पूरी कोशिश करेंगे।

मशहूर डॉक्टर दिनेशॉ पारदीवाला ने किया था सर्जरी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मुंबई में घुटने का सफल ऑपरेशन कोकिलाबेन हॉस्पिटल के मशहूर डॉक्टर दिनेशॉ पारदीवाला ने किया था। ये वही डॉक्टर हैं जिन्होंने सचिन और युवराज जैसे खिलाड़ियों के भी चोट का इलाज किया था।

Leave a Response