+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, May 20, 2025
News

झारखंड हाईकोर्ट के नवनिर्मित भवन में कोबरा सांप निकला, सर्पमित्र शुभम और उमा ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

Share the post

रांची : झारखंड हाईकोर्ट के नवनिर्मित भवन परिसर में सोमवार को कोबरा सांप के निकलने से लोगों में अफरा- तफरी मच गई। रांची के सर्पमित्र शुभम और उमा को वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने इसकी जानकारी दी। दोनों मौके पर पहुंचकर करीब 35 मिनट की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। सांप की लंबाई चार फीट के करीब थी। बता दें कि यह सांप परिसर में बने एक जलाशय में था। सांप को पकड़ने के बाद उसे पतरातू जंगल में छोड़ दिया गया।

12 जून से संचालित होगा कोर्ट

Jsca स्थित झारखंड के नए हाई कोर्ट 12 जून से संचालित होंगे। झारखंड हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मो. शाकिर ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

Leave a Response