+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
News

मध्यप्रदेश: बस में लगी आग ! 12 लोगों की जिंदा जलने से मौत

Share the post

रांची। मध्यप्रदेश के गुना जिले में बुधवार रात एक बस में भीषण आग लग गई, जिसमें 12 लोग जिंदा जल गए. इस घटना में 14 लोग आग से झुलसे भी हैं. रात करीब 9 बजे बस गुना से आरोन की ओर जा रही थी, जबकि डंपर गुना की ओर आ रहा था. इसी दौरान बस और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई, टक्कर इतनी भयानक थी कि आग लग गई और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई. जब तक यात्री कुछ समझकर भाग पाते तब तक आग पूरी तरह से फैल गई. घटना के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे और इसमें से 4 जैसे तैसे बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे. वहीं 12 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई और 14 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. टक्कर लग लगने से बस पलट गई थी.

Leave a Response