About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

Lok Sabha Election 2024 : क्या झारखंड में बदलेगी सूरत | खूंटी-लोहरदगा में फिर होगा टफ फाइट या फिर…

Share the post

2019 खूंटी में सबसे कम वोट से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा हारे थे

रांची। Lok Sabha Election 2024 काे लेकर कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी अपने-अपने उम्मीदवारों को विजयी कराने को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पूरे देश में इस वक्त सिर्फ चुनावी माहौल ही नजर आ रहा है। शहर से लेकर गांव तक सिर्फ चुनाव की ही बातें हो रही है। ऐसे में झारखंड भी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गया है। बीजेपी ने अपने सारे उम्मीदवारों की घोषणा कर दिया है। वहीं, कांग्रेस ने अभी तक 3 लोकसभा क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है। दोनों ही पार्टी अपने-अपने जीत को लेकर जनता के दरबार में पहुंचने लगे हैं। आज हम झारखंड के 2 लोकसभा क्षेत्र का जायजा पिछले चुनाव (2019) से करेंगे। यह लोकसभा क्षेत्र है लोहरदगा व खूंटी। ये दोनों एसटी सीट है। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने दोनों सीट पर बाजी मारी थी। क्या बीजेपी फिर ये दोनों सीट को हासिल कर लेगी। अब तो यह जनता ही तय करेगी, झारखंड में 13 मई को 4 लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होंगे। इनमें खूंटी व लोहरदगा शामिल है।

अर्जुन मुंडा 1445 वोट से जीते थे

अगर हम पिछले चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो यह पता चलेगा की खूंटी व लोहरदगा में बीजेपी व कांग्रेस में जबरदस्त फाइट हुआ था। खूंटी से अर्जुन मुंडा व लोहरदगा से सुदर्शन भगत ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने इन दोनों सीट पर भाजपा को जोरदार टक्कर दिया था। खूंटी से अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को मात्र 1445 वोट से हराए थे। एक समय कालीचरण बाजी मार लिए थे लेकिन आखिरी समय में अर्जुन मुंडा ने बाजी मारते हुए जीत हासल कर ली थी। इस बार भी यानी 2024 के चुनाव में दोनों ही प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। वहीं, लोहरदगा में भी बीजेपी के सुदर्शन भगत ने कांग्रेस के सुखदेव भगत को मात्र 10363 वोट से हराया था। लेकिन इस बार बीजेपी ने यहां सुदर्शन भगत के जगह समीर उरांव को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने सुखदेव भगत पर ही दांव लगाया है। 2024 के होने वाले चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के बीच फिर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

झारखंड में कब कहां होंगे चुनाव

फेज-4, वोटिंग 13 मई : सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू

फेज-5, वोटिंग 20 मई : चतरा, कोडरमा, हजारीबाग

फेज-6, वोटिंग 25 मई : रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, धनबाद

फेज-7, वोटिंग 1 जून : राजमहल, दुमका, गोड्डा

Leave a Response