+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, February 19, 2025
Latest Hindi NewsNewsPolitics

Lok Sabha Election 2024 : झारखंड में I.N.D.I.A एलाइंस से बाकी 7 सीटों से ये हो सकते हैं उम्मीदवार

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

चतरा सीट पर कांग्रेस ही अपना उम्मीदवार उतारेगा

रांची। Lok Sabha Election 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव 7 चरणों में होंगे, जो 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को समाप्त होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित होंगे। झारखंड में एनडीए ने सभी 14 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें बीजेपी 13 सीट पर व एक सीट पर आजसू चुनाव लड़ेगी। हालांकि झारखंड में अभी भी इंडिया ब्लॉक की तस्वीर साफ नहीं हुई है। इंडिया एलायंस ने 7 सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। लेकिन अभी भी 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सभी सात सात सीटों पर उम्मीदवारों का नाम लगभग फाइनल हो गया है। लेकिन इसकी आैपचारिक घोषणा अभी बाकि है। 2 से 3 दिनों के अंदर बचे सात सीटों के उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी। चतरा सीट पर आरजेडी अपना दावा ठोक रहा है। लेकिन कांग्रेस इस सीट को किसी भी सूरत में आरजेडी को देने को तैयार नहीं है। जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक कांग्रेस ने आरजेडी को चतरा सीट पर दावा नहीं करने को कहा है। वहीं, जेएमएम की ओर से जमशेदपुर में भी उम्मीदवार को लेकर पेंच फंसा हुआ है। जेएमएम छोड़कर बीजेपी गए कुणाल षाडंगी भी घर वापसी कर जमशेदपुर सीट से जेएमएम की टिकट पर चुनाव लड़ना चाह रहे। अब इस सीट पर जेएमएम किसे टिकट देगा इसपर बहुत जल्द निर्णय ले लिया जाएगा।

इन सीटों पर हो गया है उम्मीदवारों का एलान

हजारीबाग : जेपी पटेल (कांग्रेस)

लोहरदगा : सुखदेव भगत (कांग्रेस)

खूंटी : कालीचरण मुंडा

दुमका : नलिन सोरेन (जेएमएम)

गिरिडीह : मथुरा महतो (जेएमएम)

कोडरमा : विनोद सिंह (भाकपा माले)

पलामू : ममता भूइंया (आरजेडी)

इन सीटों पर नहीं हुआ है उम्मीदवार फाइनल

धनबाद, गोड्‌डा, राजमहल, सिंहभूम, चतरा, रांची व जमशेदपुर

इन्हें मिल सकता है टिकट

धनबाद : ददई दुबे (कांग्रेस)

गोड्‌डा : प्रदीप यादव (कांग्रेस)

राजमहल : विजय हांसदा (जेएमएम)

सिंहभूम : दशरथ गगराई या दीपक बिरूवा (दोनों जेएमएम)

चतरा : केएन त्रिपाठी (कांग्रेस)

रांची : सुबोधकांत सहाय (कांग्रेस)

जमशेदपुर : आस्तिक महतो (जेएमएम) या कुणाल षाडंगी (अभी बीजेपी में)

चतरा सीट कांग्रेस नहीं छोड़ेगा

राष्ट्रीय जनता दल ने पलामू लोकसभा सीट से ममता भुइयां को आधिकारिक तौर पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। दो दिनों पहले ममता भुइयां राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी, जहां उन्हें आधिकारिक तौर पर सिंबल दिया गया है। पलामू और चतरा लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल ने अपना दावा पेश करता रहा है। हांलाकि कांग्रेस किसी भी सूरत में चतरा सीट आरजेडी को नहीं दे सकता है।

झारखंड में किस सीट पर कब होगी वोटिंग

पलामू, सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी : 13 मई 2024, चौथा चरण

चतरा, कोडरमा, हजारीबाग : 20 मई 2024, पांचवां चरण

रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, धनबाद : 25 मई 2024, छठवां चरण

राजमहल, दुमका, गोड्डा : 1 जून 2024, सातवां चरण

Leave a Response