About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNewsPolitics

Lok Sabha Election 2024 : रांची सीट से नामांकन करने पहुंचे थे देवेंद्रनाथ महतो | पहुंच गए जेल

Share the post

पार्टी के मुखिया जयराम महतो को भी पुलिस खोज रही है

रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) के देवेंद्रनाथ महतो शनिवार को रांची लोकसभा सीट से नामांकन करने समाहरणालय पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। देवेंद्रनाथ महतो को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर पहुंची। कोर्ट में देवेंद्र नाथ महतो की पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। देवेंद्रनाथ महतो अपनी पहचान छुपाते हुए रांची डीसी ऑफिस नामांकन करने पहुंचे थे। इस दौरान पहले से ही पुलिस उनका इंतजार कर रही थी। वह जैसे ही वहां पहुंचे पुलिस की नजरों से बच नहीं सके और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि रांची में विधानसभा घेराव मामले में पुलिस ने देवेंद्रनाथ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को चकमा देकर भागे जयराम

इस मामले में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के मुखिया सह गिरिडीह लोकसभा सीट के प्रत्याशी जयराम महतो की भी तलाश की जा रही है। गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए 1 मई को जयराम महतो बोकारो डीसी ऑफिस नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने जयराम डिटेन कर लिया था और थाना चलने के लिए बोला था, जिसके बाद जयराम ने पुलिस से आग्रह किया था कि एक चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने उनकी बात मान ली, फिर जयराम ने सभा को संबोधित किया। इसी दौरान वह पुलिस की नजरों से बचते हुए कहां फरार हो गए किसी को कुछ नहीं पता है। इसके बाद से ही उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं जयराम महतो से जुड़े उनके 6 समर्थकों को अब तक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि विधानसभा घेराव मामले में नगड़ी थाना में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में देवेंद्रनाथ महतो समेत कई अन्य के खिलाफ वारंट जारी हुई थी। जिसको लेकर पुलिस केस से जुड़े इन लोगों को गिरफ्तार कर रही है।

Leave a Response