आख़री चरण का मतदान : झारखंड के 38 सीटों पर 3 बजे तक 61.47 फीसदी मतदान
रांची। झारखंड के दूसरे और अंतिम चरण में कुल 38 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। शाम पांच बजे तक मतदान जारी रहेगी। झारखंड के 38 विधानसभा क्षेत्र में दिन के 3 बजे तक 61.47 फीसदी मतदान हो चुका है । बता दें कि दूसरे चरण में गांडेय, बरहेट, चंदनकियारी, बाघमारा, सिल्ली, धनवार, रामगढ़ समेत कुल 38 सीटों पर मतदान चल रही है। अगर वीआईपी प्रत्याशी की बात की जाए तो बरहेट से हेमंत सोरेन, गांडेय से कल्पना सोरेन, धनवार से बाबूलाल...













