About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

चुनाव से पहसे हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा | भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो-कान्हू पुरस्कार के नाम पर होगा अवार्ड

Share the post

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज के मतदान से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा की है। सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम बदलने की घोषणा की है। इस अवार्ड का नाम बदलकर ‘भगवान बिरसा मुंडा – भगवान सिदो-कान्हू पुरस्कार’ किया जाएगा। सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर लिखा कि झारखंड में फिर से अबुआ सरकार बनने के बाद उस सरकार की पहली कैबिनेट में झारखंड के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम बदलकर ‘भगवान बिरसा मुंडा -भगवान सिदो-कान्हू पुरस्कार’ होगा। बता दें कि 15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई गई थी। इस मौके पर केंद्र सरकार की ओर से उस दिन बड़ी घोषणा की गई। पीएम मोदी ने बिहार के जमुई में आयोजित कार्यक्रम के जरिए देश भर के आदिवासियों को 6640 करोड़ की सौगात दी थी। वहीं, भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर चांदी का सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया था। इसके साथ ही देश की राजधानी नई दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक किया गया। चौक बदलने के नाम को लेकर हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार की आलोचना भी की थी। उनका कहना था कि एक छोटे से चौक का नाम बदलकर भगवान बिरसा के नाम पर रखना धरती आबा का अपमान है। सरकार को अगर करना ही था तो कोई और सम्मान देती। अब इसी के बाद हेमंत सोरेन ने सर्वोच्च पुरस्कार का नाम बदलने की घोषणा की है।

Leave a Response