About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 1, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

दूसरे चरण का मतदान आज ! Cm हेमंत सोरेन सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Share the post

रांची. दूसरे एवं अंतिम चरण का मतदान 20 नवंबर को सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा. वोटर्स राज्य के 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान करेंगे. मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के लिए निर्वाचनकर्मी बूथों मैं पहुंच गए हैं. कुल 38 सीटों पर मतदान में 27 सामान्य, 03 एससी और 08 एसटी सीट शामिल है. इस चरण में 17,062 कंट्रोल यूनिट, 22,217 बैलेट यूनिट और 18,483 वीवीपैट का इस्तेमाल होगा. इस चरण में कुल 14,218 बूथों में 2,414 शहरी और 11,804 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं. दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव झारखंड का राजनीतिक भविष्य तय करेगा. इस चरण में कई हाई प्रोफाइल सीट हैं जहां दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है.

महिला संचालित बूथों की संख्या 239

महिला संचालित बूथों की संख्या 239 है और औसतन प्रत्येक बूथ पर 871 वोटर मतदान करेंगे. इसके साथ ही सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये हैं, जिसमें केंद्रीय बलों के साथ-साथ राज्य पुलिस के जवान की तैनाती की गयी है. बता दें कि इस चुनाव में संथाल की 18 सीटों सहित कुल 38 सीटों के लिए मतदान होना है. जिसमें 528 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. इन प्रत्याशियों में 472 पुरुष और 55 महिला के अलावा एक थर्ड जेंडर भी चुनाव मैदान में है.

इनके बीच होगा महा मुकाबला

बरहेट – हेमंत सोरेन (jmm) Vs गमलियल हेम्ब्रम (bjp)

नाला – रबीन्द्रनाथ महतो (jmm) Vs माधव चंद्र महतो (bjp)

धनवार – बाबूलाल मरांडी (bjp) Vs निजामुद्दीन अंसारी (jmm)

गांडेय – कल्पना सोरेन (jmm) Vs मुनिया देवी (bjp)

चंदनकियारी – उमाकांत रजक (jmm) Vs अमर कुमार बाउरी (bjp)

सिल्ली – सुदेश महतो (ajsu) Vs देवेंद्र महतो (JLKM), अमित महतो (jmm)

डुमरी – बेबी देवी (jmm) Vs जयराम महतो (JLKM)

जामताड़ा – सीता सोरेन (bjp) Vs इरफान अंसारी (cong)

पाकुड़ – निशात आलम (cong) Vs अकील अख्तर (sp), अज़हर इस्लाम (ajsu)

Leave a Response