About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

भाजपा के प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया : जेएमएम

Share the post

रांची। झारखंड के दूसरे और अंतिम चरण में कुल 38 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। शाम पांच बजे तक मतदान जारी रहेगी। इसी बीच धनवार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी के द्वारा मतदान के समय आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लगाया है। जेएमएम के महासचिव-सह-प्रवक्ता सुप्रीयो भट्‌टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड को लिखकर कहा है कि बाबूलाल मरांडी ने अपने मतदान के दौरान अपनी तस्वीर खिंचवा कर सार्वजनिक की है, जो पूर्णत: आदर्श आचार संहिता के विरुद्ध है व एक मतदाता के तौर पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 का उल्लंघन है। बाबूलाल मरांडी ने अपनी यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल भी की है। इस मामले पर जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जाए।

Leave a Response