+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Sport

कल खेला जाएगा स्व. अमिताभ चौधरी फुटबॉल का फाइनल मुकाबला | कस्तूरबा बालिका स्कूल की बच्चियों के द्वारा बैंड का प्रदर्शन भी किया जाएगा

Share the post

रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित प्रथम स्व. अमिताभ चौधरी फुटबॉल का फाइनल मुकाबला आज यानी गुरुवार को खेला जाएगा। खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में दिन के 1 बजे फाइनल मैच झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) व स्टार वॉरियर चडरी कांके के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले ओरमांझी कस्तूरबा बालिका स्कूल की बच्चियों के द्वारा बैंड का प्रदर्शन किया जाएगा। बैंड में इस स्कूल की बालिकाओं ने नेशनल अवॉर्ड हासिल किया था। पहली बार आयोजित इस फुटबॉल लीग में 19 टीमों ने भाग लिया था। 3-3 ग्रुप में बांटकर टीमों के बीच लीग मैच खेला गया। इसके बाद सभी ग्रुप की टॉप टीम सुपर-6 के लिए क्वालीफाई की। फिर दोनों ग्रुप से एक-एक टीम ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

Leave a Response