+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

लैंड व जॉब मामला : दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट से लालू परिवार को मिली बड़ी राहत | एक लाख रूपए के बेल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत

Share the post

रांची। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और उनके परिवार के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सांसद मीसा भारती व हेमा यादव दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। तीनों को एक लाख रूपए के बेल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत दे दी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी। इससे पहले मीसा भारती व्हील चेयर से कोर्ट पहुंची। आज ही राबड़ी देवी और उनकी बेटियों मीसा भारती, हेमा यादव समेत कई आरोपियों की पेशी थी। बता दें कि राबड़ी देवी और मीसा भारती बुधवार को ही पटना से दिल्ली पहुंची थी। इससे पहले लालू यादव और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की कोर्ट में पेश हो गई है। ईडी ने लैंड स्कैम मामले में चार्जशीट दाखिल की है। कोर्ट में सुनवाई शुरू 10 बजे शुरू हुई थी।

Leave a Response