About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
Latest Hindi News

कोडरमा जिला आठवीं बोर्ड में पूरे राज्य में अव्वल, गिरिडीह दूसरे व रांची तीसरे पायदान पर

Share the post

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया। कोडरमा जिला पूरे राज्य में अव्वल रह। रिजल्ट जैक अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने जारी किया। 562564 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिया रजिस्ट्रेशन कराया था। 543164 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। 515688 बच्चे उत्तीर्ण हुए। 26298 बच्चे फेल हुए। 8वीं परीक्षा का परिणाम 94.94 रहा। गिरिडीह 96.24 व रांची 96.15 रहा। कोडरमा के उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि 98.25 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान आना गौरवान्वित वाला क्षण है। उपायुक्त ने कहा कि पिछले डेढ़ सालों से जिले में लगातार प्रोजेक्ट रेल और प्रोजेक्ट इंपैक्ट के जरिए साप्ताहिक टेस्ट लिया जा रहा है और बच्चों की तैयारी को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप कोडरमा जिले ने 8वीं के रिजल्ट में पूरे राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इधर सफल छात्र-छात्राओं ने बेहतर परिणाम के पीछे सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। बता दें कि आठवीं बोर्ड में कुल 15510 बच्चे में से 15186 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें से कुल 14920 बच्चे पास हुए। कोडरमा जिला 98.25 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा।

Leave a Response