About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
international sports news | international sports latest news | international sports latest hindi news | international sports news box bharat
Cricket

झारखंड का गौरव: JSCA ने धौनी के ICC हॉल ऑफ फेम सम्मान पर जुटाया प्यार

Share the post

ICC हॉल ऑफ फेम 2025 में अन्य कई दिग्गज खिलाड़ियों को भी जगह मिली है, लेकिन महेंद्र सिंह धौनी का चयन न केवल उनके अद्भुत करियर की सफलता का प्रतीक है, बल्कि यह पूरे देश और विशेष रूप से उनके गृह राज्य झारखंड के लिए गौरव का क्षण भी है।

Mahender Singh Dhoni : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने बुधवार को महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के ICC हॉल ऑफ फेम 2025 में शामिल होने के सम्मान पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया। यह प्रतिष्ठित सम्मान क्रिकेट के क्षेत्र में धौनी के असाधारण योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया है। धौनी का नाम वर्ष 2025 के हॉल ऑफ फेम में लॉर्ड्स में खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के अवसर पर घोषित किया गया था। अपने 14 वर्ष के शानदार अंतर्राष्ट्रीय करियर में धौनी ने भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाईं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 का आईसीसी टी-20 विश्व कप, 2011 का आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (वनडे) और 2013 का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। धौनी इन तीनों प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंटों को जीतने वाले अकेले कप्तान बने, एक ऐसा कीर्तिमान जो आज भी अद्वितीय है।

इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी

JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव और सचिव सौरभ तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने धौनी को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि धौनी की यह उपलब्धि न केवल भारत बल्कि विश्व क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी। JSCA द्वारा आयोजित इस विशेष समारोह में संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडे, सचिव सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। समारोह के दौरान धोनी को सम्मानित किया गया और क्रिकेट जगत में उनकी अभूतपूर्व उपलब्धियों को खूब सराहा गया। हालांकि ICC हॉल ऑफ फेम 2025 में अन्य कई दिग्गज खिलाड़ियों को भी जगह मिली है, लेकिन महेंद्र सिंह धौनी का चयन न केवल उनके अद्भुत करियर की सफलता का प्रतीक है, बल्कि यह पूरे देश और विशेष रूप से उनके गृह राज्य झारखंड के लिए गौरव का क्षण भी है।

Leave a Response