About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 13, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
NewsWorld

झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप : आज फाइनल का टिकट कटाने उतरेगी टूर्नामेंट की बेस्ट टीम भारत

Share the post

पहला सेमीफाइनल चीन-जापान व दूसरा भारत-कोरिया के बीच खेला जाएगा

रांची। झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप में आज 2 सेमीफाइनल मैच मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल मैच शाम 6 बजे से चीन व जापान व दूसरा सेमीफाइनल मेजबान भारत व कोरिया के बीच रात 8.30 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले दिन के 3.30 बजे से पांचवें व छठे स्थान के लिए मलेशिया व थाईलैंड की टीम आमने-सामनो ह‍ोंगी।

15 अंक के साथ नंबर-1 पर रही टीम इंडिया

इस टूर्नामेंट में भारत ने लीग में 5 मैच खेले, पांचों में जीत दर्ज कर 15 अंक हासिल कर अंक तालिका में नंबर-1 पर रही। वहीं, दूसरे स्थान पर चीन की टीम 5 मैच में 3 जीत के साथ 9 अंक हासिल कर सकी। तीसरे स्थान पर डिफेंडिंग चैंपियन जापान रही। जापान ने भी 5 मैच में 3 जीत हासिल की। वहीं, कोरिया की टीम 5 मैच में 2 जीत के साथ 7 अंक लाकर चौथे स्थान पर काबिज रही। टूर्नामेंट में खेल रही सभी 6 टीमों में भारत ही ऐसी टीम है जो एक भी मैच किसी से नहीं हारी। भारत ने सबसे ज्यादा 21 गोल किए। इसके बाद 12-12 गोल चीन व जापान की टीम विपक्षी टीम पर किए।

टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर

चीन की झोंग जियाकी 7 गोल

भारत की संगीता कुमारी 5 गोल

भारत की सलीमा टेटे 4 गोल

Leave a Response