+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, November 29, 2023
News

घरेलू विवाद में मां अपने तीन बच्चों के साथ पोखरा में कूदी | तीन की मौत | एक को ग्रामीणों ने बचाया

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the story

रांची। पलामू जिला के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करीमंडीह गांव के पसियाडीह टोला निवासी जवाहिर राम की पत्नी निर्मला देवी (30 वर्ष) ने घरेलू विवाद में अपने तीन बच्चों के साथ पोखरा में कूदकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने सभी को पोखर से बाहर निकाला, उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. मंजूर आलम ने महिला निर्मला देवी, उनकी 8 वर्षीय पुत्री लाडली कुमारी और 6 वर्षीय पुत्र करण कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि 4 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार की स्थिति खतरे से बाहर है। गुड्डू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि निर्मला देवी के पति जवाहिर राम दो दिन पहले मजदूरी करने सिकंदराबाद गए हैं। बताया कि महिला के साथ परिवार के लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा चल रहा था। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे महिला निर्मला देवी अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से मोकहर कला गांव की ओर निकली। उसने अपने बच्चों को पोखरा में डाल कर खुद भी कूद गई। अंत में जिस बच्चे को महिला ने फेंका उसे ग्रामीणों ने तत्काल निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

Leave a Response