About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 14, 2026
News

झारखंड मुक्ति मोर्चा के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने विधायक पद से इस्तीफा दिया

Share the post

रांची! झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी के नेता सरफराज अहमद गांडेय विधानसभा सीट से विधायक थे। झारखंड विधानसभा सचिवालय की तरफ से सोमवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।इस नोटिफिकेशन में इस बात का जिक्र नहीं है कि सरफराज अहमद ने विधायक पद से इस्तीफा क्यों दिया है। विधानसभा सचिवालय की तरफ से बताया गया है कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह विधानसभा सीट अब 31 दिसंबर, 2023 से खाली हो चुका है। बता दें कि झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। हेमंत सरकार के विधायक सरफराज अहमद ने राज्य में चुनाव से कुछ समय पूर्व इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है।

Leave a Response