About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 20, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
EconomyLatest Hindi NewsNewsSocial

भारत का बजट 2024-25 : न्यू टैक्स रिजीम में स्लैब में हुआ बदलाव | 3 लाख रुपए आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। 15 लाख रुपए से ज्यादा आय पर 30 प्रतिशत टैक्स लगेगा

Share the post

मोबाइल फोन-चार्जर व कैंसर की 3 दवाइयां सस्ते होंगे

रांची। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में 23 जुलाई 2024 को आम बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री का लगातार सातवां बजट है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकर गरीब, महिला, युवा व अन्नदाता पर रहेगा। बजट के दाैरान वित्त मंत्री ने 9 प्राथमिकताएं बताई, जिनमें कृषि, रोजगार, सोशल जस्टिस, मैन्यूफैक्चरिंग, एंड सर्विस, एनर्जी, अरबन डेवलेपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन-रिसर्च एंड डेवलेपमेंट व नेक्स्ट जनरेश रिफॉर्म है। मोबाइल फोन व पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी 15 प्रतिशत कम कर दिया गया है। इससे मोबाइल फोन व चार्जर सस्ते हो जाएंगे। सोना व चांदी के गहनों पर कस्टम ड्यूटी 6 प्रतिशत कम की गई है। कैंसर की 3 दवा पर कस्टम ड्यूटी कम की गई है। कैंसर पेशंट को राहत देने के लिए 3 दवाओं पर पूरी तरह से कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। न्यू टैक्स रिजीम में स्लैब में बदलाव हुआ है। इसके तहत 3 लाख रुपए आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। 3-7 लाख रुपए आय पर 5 प्रतिशत, 7-10 लाख रुपए आय पर 10 प्रतिशत, 10-12 लाख रुपए आय पर 15 प्रतिशत, 12-15 लाख रुपए आय पर 20 प्रतिशत व 15 लाख रुपए से ज्यादा आय पर 30 प्रतिशत टैक्स लगेगा।

Leave a Response