+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, January 14, 2025
News

अवैध खनन घोटाला: ED ने डीएसपी राजेंद्र दुबे को समन भेजकर 4 सितंबर को कार्यालय बुलाया

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड के साहेबगंज जिले में हुए 1 हजार करोड़ के अवैध खनन घोटाला मामले में ईडी ने डीएसपी राजेंद्र दुबे को समन भेजा है। जिसमें राजेंद्र दुबे को 4 सितंबर को एयरपोर्ट स्थित ईडी ऑफिस हाजिर होने को कहा गया है। राजेंद्र दुबे वर्तमान में साहेबगंज के डीएसपी के पद पर पदस्थापित हैं। इससे पहले 9 दिसंबर 2022 को ईडी ने करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी। मुख्यमंत्री के बरहेट विधायक प्रतिनधि पंकज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान साहेबगंज के डीएसपी राजेंद्र दुबे लगातार उससे संपर्क में थे, ईडी के समक्ष राजेंद्र दुबे ने कबूला है कि वह रिम्स के पेईंग वार्ड में जाकर गैरकानूनी तरीके से पंकज मिश्रा से मिले थे। वहीं, लगातार उनसे फोन पर बात की थी। राजेंद्र दुबे ने बताया है कि पंकज मिश्रा और अपने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ही ईडी के गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की थी। ईडी को यह जानकारी मिली है कि पंकज मिश्रा के रसूख का इस्तेमाल कर राजेन्द्र दुबे ने भी काफी संपत्ति अर्जित की है। ईडी ने डीएसपी से उनके और उनके रिश्तेदारों के जमीन बैंक सहित कई तरह के कागजातों की डिमांड की है, ताकि उसकी जांच की जा सके।

Leave a Response