About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 18, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketNews

ICC Cricket World Cup 2023 : वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को अफगानिस्तान ने 69 रन से हराया

Share the post

रहमानुल्लाह गुरबाज ने 80 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को संकट से निकाला

28 रन व 3 विकेट लेने वाले मुजीबुर रहमान बने मैन ऑफ द मैच

रांची। ICC Cricket World Cup 2023 के 13वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए 2019 की चैंपियन टीम इंग्लैंड को 69 रनों से हरा दिया। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 285 रन का टारगेट दिया था। लेकिन इंग्लैंड की पूरी टीम 40.3 ओवर में 215 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी, पहले बैटिंग करने उतरी अफगान टीम 49.5 ओवर में 284 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। 285 रन के टारगेट को डिफेंड करने उतरी इंग्लैंड टीम ने अच्छी शुरुआत नहीं की। टीम ने दूसरे ही ओवर में ओपनर जॉनी बेयरस्टो का विकेट खो दिया। 7वें ओवर में जो रूट भी बोल्ड हो गए। हालांकि टीम ने 10 ओवर में 52 रन बना लिए थे। लेकिन अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने हिम्मत नहीं हारी आैर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को थोड़े-थोड़े अंतराल में आउट कर अंग्रेज टीम को संकट में डाल दिया। अफगानिस्तान की ओर से 28 रन व 3 विकेट लेने वाले मुजीबुर रहमान मैन ऑफ द मैच बने।

रहमानुल्लाह व इकराम ने टीम को संकट से निकाला
अफगानिस्तान की टीम ने 190 रन के स्कोर पर ही अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन ओपनर रहमामुल्लाह गुरबाज एक छोर पर डटे रहे। गुरबाज ने इंग्लैंड के तेज आक्रमण को अपने ऊपर हावी होने वहीं दिया। मजबूती के साथ गेंदबाजों का सामना कर टीम को संकट से निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रहमामुल्लाह गुरबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदो का सामना कर 8 चौका व 4 छक्का के सहारे 80 रन बनाकर आउट हुए। हशमतुल्लाह शहीदी 14, अजमतुल्लाह ओमरजई 19 और मोहम्मद नबी 9 रन ही बना सके। यहां से राशिद खान ने 23 रन की पारी खेली, उनके आउट होने के बाद मुजीब उर रहमान ने तेजी से 16 गेंद पर 28 रन बनाए। वहीं, इकराम अलीखिल 58 रन रन बनाए।

Leave a Response