+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, February 14, 2025
Latest Hindi NewsNews

ऐतिहासिक निर्णय : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। जश्न, उमंग और उत्साह। झारखंड मंत्रालय में आज शाम कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा था। हो भी क्यों ना। एक तरफ सैकड़ो अधिवक्ता राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु पेंशन की राशि में वृद्धि, स्वास्थ्य बीमा का लाभ, अधिवक्ता के निधन के बाद उनके आश्रितों को सहायता राशि प्रदान करने तथा नए निबंधित अधिवक्ताओं के स्टाइपेंड राशि में बढ़ोतरी करने समेत लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताने के लिए मौजूद थे, तो दूसरी तरफ जेएसएलपीएस के कंप्यूटर ऑपरेटर्स और परियोजना कर्मी मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि तथा समायोजन करने के लिए गए निर्णय को लेकर हेमन्त सोरेन को बधाई दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य की जनता के प्रति समर्पित है। सभी का मान-सम्मान और कल्याण तथा उनके हितों का संरक्षण हमारी प्रतिबद्धता है। इसी बात को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ऐसी नीतियां और निर्णय लेने पर विशेष जोर देती है, जिससे समाज का हर वर्ग और तबका लाभान्वित हो एवं सरकार की योजनाओं से कोई वंचित न रहे। हमारा प्रयास सभी की भागीदारी से झारखंड को एक खुशहाल प्रदेश बनाना है।

Leave a Response