+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsSocial

रांची में पर्वों की सुरक्षा को लेकर हाईअलर्ट | सीसीटीवी | ड्रोन और महिला पुलिस की होगी तैनाती

Share the post

रांची। रविवार यानी 23 मार्च 2025 को ईद, सरहुल व रामनवमी पर्व को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने पर सहमति बनी। समिति सदस्यों ने सुरक्षा, स्वच्छता और प्रशासनिक तैयारियों से जुड़े सुझाव रखे। इनमें सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी, आपराधिक तत्वों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई, बिजली-पानी की व्यवस्था और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती जैसे मुद्दे शामिल थे। सदस्यों ने रामनवमी जुलूस में स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शरबत में चीनी के उपयोग का भी अनुरोध किया।

थाना प्रभारियों को करनी होगी बैठक

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समिति के सुझावों पर अमल का आश्वासन देते हुए हालिया होली के शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए सदस्यों की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि रांची को राज्य व देश में आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके तहत थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सरहुल पर्व को लेकर अलग से बैठक होगी, जबकि रामनवमी से पूर्व जुलूस मार्ग की समीक्षा की जाएगी।

सोशल मीडिया निगरानी पर जोर

आगामी त्योहारों के दौरान प्रशासन व पुलिस सोशल मीडिया पर सख्त नजर रखेगी। भजंत्री ने नागरिकों से अपील की कि अफवाहों से बचें, आपत्तिजनक सामग्री को शेयर न करें और ऐसे मामलों की तुरंत सूचना दें। उन्होंने चेतावनी दी कि सद्भाव बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया कि पुलिस पूरी तैयारी के साथ तैनात रहेगी। उन्होंने शांति समिति, पूजा समिति और अखाड़ा समिति के सदस्यों से जमीनी स्तर पर सक्रिय सहयोग का आग्रह किया। साथ ही, आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि पुलिस बिना झिझक कार्रवाई करेगी।

Leave a Response