About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 12, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

Happy Birthday : 49 साल के हुए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

Share the post

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज यानी 10 अगस्त को जन्म दिन है। हेमंत सोरेन 49 साल के हो गए। सीएम के जन्म दिन पर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे। हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिला के नेमरा में हुआ था। हेमंत सोरेन झामुमो के सुप्रीमो सह झारखंड अलग आंदोलन में अग्रिम भूमिका निभाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र है।

मोदी-राहुल ने दी शुभकामनाएं

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। उनकी लंबी उम्र और शानदार स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। देश के गरीबों, वंचितों और आदिवासियों के हक़ की लड़ाई, और उन पर होने वाले हर अन्याय के खिलाफ़, INDIA डट कर लड़ेगा और साथ जीतेगा।

इरफान व दीपिका ने हेमंत सोरेन को दी बधाई

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी व कृषि मंत्री दीपिका पांडे ने भी सोशल मीडिया पर हेमंत सोरेन को जन्म दिन पर मुबारकबाद दी। इरफान ने कहा कि, राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री, जन जन के नेता, शोषित वंचित और गरीबों की आवाज, झारखंड को नित प्रतिदिन नए मुकाम और ऊंचाई पर ले जाने को तत्पर, हम सभी के अभिभावक और मेरे बड़े भाई आदरणीय हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। वहीं, कृषि मंत्री दीपिका पांडे ने कहा कि, मन,वचन एवं कर्म से सदैव झारखंड की जनता की सेवा में समर्पित हमेशा तत्पर रहने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ से आपकी दीर्घायु व स्वास्थ्य के लिये प्रार्थना करती हूं। झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान से आपके सदैव स्वस्थ,सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं।

Leave a Response