About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
BusinessHealthLifeNewsPoliticsWorld

ओला-उबर की तर्ज पर झारखंड में भी सरकार एंबुलेंस सिस्टम को मजबूत करने की योजना बनाई

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

  • अमेरिका के एफिसीएन्स सिस्टम के सीईओ मिले सीएम से
  • तकनीक और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग का जताया इच्छा
  • कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन, हेल्थ केयर और स्मार्ट सिटी में काम करने को इच्छुक

रांची।  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को अमेरिका के एफिसीएन्स सिस्टम, (ईएफआईसीईएनएस) के सीईओ संजीव कुमार, रामू और शिवनाथ ने औपचारिक मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन, हेल्थ केयर और स्मार्ट सिटी समेत कई और सेक्टर में डिजिटली काम कर रही है। उन्होंने  मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड के विकास के लिए आपका जो विजन है , उसके अनुरूप हमारी कंपनी राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य करने को इच्छुक है। राज्य सरकार को इन सभी सेक्टर्स के तकनीक और डिजिटल क्षेत्र में जो भी सहयोग चाहिए, उसे हमारी कंपनी प्रोवाइड कराएगी।

 हेल्थ सेक्टर की बेहतरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के भौगोलिक परिवेश को देखते हुए हेल्थ सेक्टर को बेहतर करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है । इसी कड़ी में सरकार ने एक योजना बनाई है, जिसमें जिलों के अस्पतालों को सभी आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं और  संसाधन  उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ अन्य अस्पताल भी  टेलीमेडिसिन के माध्यम से जुड़े रहेंगे। ताकि, मरीजों को दूसरे राज्यों के बड़े और बेहतर अस्पतालों की तरह अपने ही राज्य में उच्च कोटि का चिकित्सीय इलाज और संसाधन उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि ओला और उबर की तर्ज पर झारखंड में भी सरकार एंबुलेंस सिस्टम को मजबूत करने की योजना बनाई है, ताकि मरीजों को निकट के अस्पतालों में भर्ती कराने में किसी प्रकार का कोई विलंब या परेशानी नहीं हो । मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस क्षेत्र में अगर आप डिजिटली सहयोग करना चाहेंगे तो सरकार आवश्यक पहल करेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे भी मौजूद थे।

News Box Bharat latest news

Leave a Response