About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 18, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
FashionLatest Hindi NewsNewsSport

जूनियर एशिया कप में चैंपियन झारखंड की बेटियों ने कहा- सीएम हेमंत सोरेन का मेहनत रंग ला रहा

Share the post

स्पोर्ट्स लेटेस्ट न्यूज

रांची। जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता के विजेता टीम में शामिल झारखंड की 3 खिलाड़ियों को झारखंड खेल प्राधिकरण की ओर से सम्मानित किया गया। चैंपियन इंडिया हॉकी टीम में शामिल झारखंड की महिमा टेटे, रोशनी कुमारी और दीपिका सोरेन को एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के सेमिनार हॉल में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त सचिव हिमांशु मोहन ने खिलाड़ियों को बुके, मोमेंटो एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, ओलिंपियन मनोहर टोपनो, उपनिदेशक साझा देव शंकर दास के अलावे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हॉकी के  खिलाड़ी, आवासीय प्रशिक्षण केंद्र बरियातू के खिलाड़ी व निदेशालय साझा के सभी अधिकारी कर्मचारी विशेष रूप से शामि थे।  मुख्य अतिथि हिमांशु मोहन ने कहा कि आप अपना गोल निश्चित कर ले तो उसे पूरा करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। इसलिए आप अपना गोल लेकर चलें, तभी आपको सफलता मिलेगी। वहीं, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि अब झारखंड के बहुत सारे खिलाड़ी हैं, जो अपना स्थान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे। खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा ने कहा कि प्रशिक्षण का कार्यक्रम सही ढंग से करें। आपको सभी सुविधा देने के लिए झारखंड सरकार तैयार खड़ी हैं। किसी तरह की कोई परेशानी हो तो आप इसकी सूचना विभाग को दे सकते हैं, जिससे आपकी कमी को पूरा किया जा सके।

सेंटर से खिलाड़ियों को फायदा मिल रहा

कार्यक्रम के दौरान तीनों खिलाड़ियों ने कहा कि झारखंड सरकार ने हम जैसे सभी खिलाड़ियों के लिए आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का संचालन कर रही है। जहां उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की वजह से ही हम आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसा प्रदर्शन कर पा रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने  झारखंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई टर्फ उपलब्ध कराये हैं, जिससे प्रशिक्षण में  बहुत मदद मिल रही है। खिलाड़ियों ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और खेल विभाग को दिया । साथ ही कहा कि आगे निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर हम झारखंड का मान बढ़ाते रहेंगे।

News Box Bharat latest news

Leave a Response