+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Sport

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: रांची में बहुत जल्द खुलेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

Share the post

रांची का मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होगा और आधुनिक, सीएम हेमंत सोरन ने अधिकारियों को कमियां दूर करने को कहा

खेलगांव के स्टेडियमों के अपग्रेड पर जोर

झारखंड न्यूज : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में एक खेल विश्वविद्यालय (स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी) बनाने के लिए तेजी से काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि इससे राज्य के खिलाड़ियों की प्रतिभा को बेहतर मंच मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह बात एक उच्च-स्तरीय बैठक के दौरान कही। इस बैठक में रांची के होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को और बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खेल परिसर झारखंड की पहचान है क्योंकि देश में बहुत कम जगहों पर इतने सारे स्टेडियम एक ही जगह पर हैं। यहां अक्सर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होती हैं। उन्होंने आदेश दिए कि इस परिसर में सभी स्टेडियमों की कमियों को जल्द ठीक किया जाए और उनमें आधुनिक सुविधाएं लगाई जाएं, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुकूल बन सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेडियमों के उन्नयन के लिए नई तकनीक और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद ली जाए।

    सभी खामियां दूर की जाए, जो जरूरतें हैं, उसे पूरी करें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सालों भर कोई ना कोई खेल प्रतियोगिता आयोजित होती रहती है। यहां खिलाड़ियों के नियमित प्रैक्टिस की भी व्यवस्था है। ऐसे में इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का बेहतर से बेहतर इस्तेमाल हो, इसके लिए यहां स्थित स्टेडियमों में जो भी खामियां है, उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। साथ ही खेल आयोजनों को लेकर जो भी जरूरी संसाधनों की जरूरत हो, उसे उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अपग्रेडेशन में अंतर्राष्ट्रीय खेल मानकों के अनुरूप आधुनिक तौर- तकनीक और तरीकों का इस्तेमाल होना चाहिए। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों के स्पेशलाइज्ड एजेंसीज का सहयोग लें। इस बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव मनोज कुमार, सचिव अरवा राजकमल, खेल निदेशक शेखर जमुआर, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के अभियन्ता प्रमुख संजय कुजूर, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम के महाप्रबंधक अविनाश कुमार दीपक, सीसीएल के सीएमडी एनके सिंह, निदेशक (एचआर ) एचएन मिश्रा, जेएसएसपीएस के सीईओ एनके झा और मास एंड वॉइड एजेंसी के ग्रुप हेड प्रणव कुमार मौजूद थे।

    Leave a Response