2 नवंबर से जमशेदपुर में मास्टर्स क्रिकेट : पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद भी जलवा बिखेरेंगे
![national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/10/820-1-650x450.jpg)
![Masters Cricket in Jamshedpur from 2nd November: Former international cricketer Kirti Azad will also show his talent in Jamshedpur.](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/10/820-1.jpg)
राजेश चौहान, अरुण लाल और सुरेंद्र खन्ना भी टूर्नामेंट में खेलेंगे
रांची। 2 नवंबर से जमशेदपुर में हो रहे प्रथम 60 प्लस मास्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद भी अपना जलवा दिखाएंगे । टीम इंडिया के लिए 7 टेस्ट मैच और 25 एक दिवसीय मैच खेलने वाले कीर्ति आजाद 1983 वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम के भी सदस्य थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में भाग लेने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह इसमें खेलने के प्रति काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के अविनाश कुमार एक बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं। उनका यह प्रयास सराहनीय है।
बिहार के पूर्णिया में जन्मे और दिल्ली में पढ़ाई- लिखाई करने वाले कीर्ति आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के पुत्र हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए 95 से भी ज्यादा रणजी ट्रॉफी मैच खेले हैं। क्रिकेट के मैदान के अलावे आजाद का राजनीतिक कैरियर भी काफी सफल रहा है। वह दरभंगा से लोकसभा के सदस्य भी रहे हैं । आजाद इन दिनों टीएमसी के सदस्य हैं। पिछली बार उन्होंने धनबाद से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। अविनाश कुमार ने बताया कि कीर्ति आजाद, राजेश चौहान, अरुण लाल और सुरेंद्र खन्ना को टाटा स्टील गेस्ट हाउस में टहराया जाएगा। आजाद 1 नवंबर को जमशेदपुर पहुंचेंगे, आजाद ने कई वर्षों तक सेल टीम की कप्तानी भी है।