+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

पूर्व सीएम ने लिखा… सरकार ने मेरी सुरक्षा में लगे वाहनों को वापस बुला लिया | चंपई सोरेन के पास पर्याप्त सुरक्षा बल व वाहन उपलब्ध है : झारखंड पुलिस

Share the post

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने X पर लिखा कि सरकार ने सभी नियमों और प्रोटोकॉल को दरकिनार कर सुरक्षा में लगे वाहनों को वापस बुला लिया है। लेकिन झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इसका खंडन किया है। झारखंड पुलिस के द्वारा जारी किए गए प्रेस रिलीज में यह बताया गया है कि पूर्व सीएम के पास जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी मानकों से अधिक सुरक्षाबल उपलब्ध हैं। सुरक्षा में कटौती की खबरों को लेकर पुलिस मुख्यालय ने चंपाई सोरेन और उनके करीबियों के पास तैनात पूरे सुरक्षाबलों की जानकारी भी सार्वजनिक की है। पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि चंपाई सोरेन के पास विशेष शाखा से 6, सरायकेला खरसांवा से 5, सरायकेला खरसांवा से पूर्व मुख्यमंत्री आवास में 17, जैप वन से पायलट व स्कार्ट में 9, सरायकेला खरसांवा से पूर्व मुख्यमंत्री आवास सुरक्षा जिलिंगगोड़ा और रांची से 12 जवानों समेत कुल 63 पुलिसकर्मियों की तैनाती है। पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि ये सभी जवान एके 47, इंसास, रायफल, पिस्टल, मेटल डिटेक्टर, वायरलेस सेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन के पास दो अंगरक्षक और चंपाई सोरेन के पूर्व सलाहकार चंचल गोस्वामी के पास तीन अंगरक्षक और 1-4 आवास गार्ड उपलब्ध हैं। पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में उनके सुरक्षा श्रेणी के अनुरूप ही सुरक्षा उपलब्ध है।

वाहनों को लेकर भी दी गई जानकारी

पुलिस मुख्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन के पास 3 सरकारी फार्चूनर, 1 स्कार्पियो, 1 बुलेट प्रूफ सफारी, 2 जिप्सी थे, मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहने वाले 4 वाहनों को हटाया गया है, जबकि वर्तमान में भी चंपई सोरेन के पास एक बुलेट प्रूफ सफारी, दो जिप्सी, 1 जैमर स्कार्पियो, एक इनोवा वाहन हैं।

Leave a Response