+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

झारखंड प्रदेश भाजपा में अध्यक्ष के चयन को लेकर कवायद तेज

Share the post

रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा में अध्यक्ष के चयन को लेकर कवायद तेज हो गई है। जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करा लिया जाएगा। पार्टी के अंदर चल रहे संगठनात्मक चुनाव के तहत मंडल और जिलों का चुनाव अंतिम चरण में है और इसके पूरा होते ही नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने की तैयारी की गई है। बता दें कि विधायक दल के नेता का चयन बाबूलाल मरांडी के हो जाने के बाद अब अध्यक्ष के भी नाम का एलान जल्द हो जाएगा। भाजपा के रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा यह पार्टी तय करती है। लेकिन इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष का ही निर्वाचन होना है और इसे जल्द ही पूरा कर लिए जाने की संभावना है। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के बनाए जाने के बाद यह साफ हो गया है कि प्रदेश अध्यक्ष या तो ओबीसी या फॉरवर्ड कोटे से पार्टी बनाएगी। इसके लिए कई नाम पर चर्चा शुरू हो गई है।

कई नेताओं की नाम चर्चा में

प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले नेताओं का ट्रैक रिकॉर्ड खासकर संगठन के अंदर उनकी भूमिका और संघ से जुड़े रिश्ते को खंगाला जा रहा है। संभावना यह व्यक्त की जा रही है कि ओबीसी कोटे में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाए। इसके अलावा सांसद आदित्य साहू, सांसद प्रदीप वर्मा, हटिया विधायक नवीन जायसवाल जैसे नेताओं का नाम चर्चा में है। इसके अलावे फॉरवर्ड कोटे से यदि विचार किया जाता है तो पार्टी के वर्तमान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय, पूर्व विधायक अनंत ओझा,विधायक राज सिन्हा जैसे नेता प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के सक्रिय राजनीति में वापसी के बाद यह भी चर्चा की जा रही है कि संगठन को धारदार बनाने के लिए एक बार फिर रघुवर दास को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाए। रघुवर दास पूर्व में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और उसके बाद 2014 में वे राज्य के मुख्यमंत्री भी बने थे। फिलहाल बाबूलाल मरांडी नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं.

Leave a Response