About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 14, 2026
News

धारा-144 लागू होने के बाद भी झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के लोग सड़क पर उतरे ! ssp आवास के पास रोका गया

Share the post

रांची! झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने 28 दिसंबर को मोहराबादी मैदान से रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास के सामने अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो की तैयारी की. लेकिन ssp आवास के पास झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के लोगों को रोक दिया गया. भारी संख्या में पुलिस एसएसपी आवास के पास मौजूद है. जाम से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. धारा-144 लागू होने के बाद भी झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के लोग भारी संख्या में सड़क पर उतरे .सभी पारा शिक्षक सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे . इसके बाद एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक सड़क पर बैठे पारा शिक्षकों से बात करने पहुंचे.

28 दिसंबर सुबह 6 बजे से 29 दिसंबर रात 11 बजे तक धारा -144

झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर रांची जिला प्रशासन अलर्ट हो गया था. 29 दिसंबर को प्रस्तावित राजकीय समारोह में खलल ना पड़े, इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान और मुख्यमंत्री आवास के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगा दिया था. इसकी जानकारी प्रशासन ने बुधवार को ही दे दी थी. जिला प्रशासन को अंदेशा है कि घेराव-प्रदर्शन, जुलूस, रैली और दूसरे कार्यक्रमों से सरकारी काम-काज में बाधा आ सकती है. इसकी वजह से ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है. ऐसी स्थिति ना पैदा हो इसको ध्यान में रखते हुए रांची सदर के अनुमंडल दंडाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने निषेधाज्ञा लगा दी थी. इसके बावजूद झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के लोग सड़क पर उतरकर जोर प्रदर्शन किये. अनुमंडल पदाधिकारी रांची ने 28 दिसंबर सुबह 6 बजे से 29 दिसंबर रात 11 बजे तक मोरहाबादी मैदान और मुख्यमंत्री आवास के 200 परिधि में धारा-144 का नोटिस जारी किया था.

Leave a Response