About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 20, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
IndiaLatest Hindi NewsNewsSocialTrending

EID 2024 : रांची में सबसे पहले ईद की नमाज सुबह 6.15 बजे पढ़ी जाएगी | देखें कहां कब पढ़ी जाएगी नमाज

Share the post

रांची ईदगाह में सुबह 10 बजे व डोरंडा ईदगाह में सुबह 9 बजे अदा की जाएगी नमाज

रांची। रमजान का महीना अब रुखसत होने वाला है व ईद की तैयारी अब अंतिम चरण में है। मुसलमानों का सबसे बड़ा पर्व ईद को लेकर पूरी दुनिया में तैयारी शुरू हो गई है। ईद के आने को लेकर हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हो भी क्यों न रजमान के बाद यह सबसे बड़ा तोहफा ईद ही तो है। अगर हम बात गल्फ कंट्री की करें तो सोमवार को ईद उल-फित्र का चांद कहीं भी नजर नहीं आया। इस हिसाब से ईद उल-फित्र बुधवार यानी 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। सोशल मीडिया X पर हरमेन नाम के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया गया कि सऊदी अरब में ईद का चांद नहीं दिखा है। इस हिसाब से सऊदी अरब में ईद उल-फित्र बुधवार यानी 10 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। अब भारत में भी चांद देखने को लेकर बेसब्री से हर कोई इंतजार करेगा। सउदी में बुधवार को ईद होने के हिसाब से भारत में गुरुवार यानी 11 अप्रैल 2024 को ईद उल-फित्र हो सकती है। हालांकि झारखंड के उलेमाओं ने मंगलवार को चांद देखने को कहा है।

ईद उल फित्र का चांद देखने की अपील 

वहीं, इमारते शरीया व एदार ए शरीया ने भी झारखंड में चांद देखने की अपील लोगों से की है। एदार ए शरीया के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि 9 अप्रैल 2024 को माहे रमजानुल मुबारक 1445 हिजरी की 29 तारीख है, जिसमें ईद उल फित्र का चांद नजर आने की संभावना है। सभी धार्मिक कार्यक्रम व इबादतें चांद की तारीख के अनुसार सम्पन्न होते हैं। अत:चांद देखने की भर पूर कोशिश करें। अगर कहीं चांद नजर आ जाए तो दारुलकजा एदार ए शरीया झारखंड इसलामी मरकज हिंदपीढ़ी रांची को सुचित करें। साथ ही अपने सम्बंधित जिला में कायम जिला या क्षेत्रीय रूयते हेलाल केंद्र के जिम्मेदार आलिमे दीन को खबर करें। ताकि जरूरत पड़ने पर शरई शहादत हासिल की जा सके। 9 अप्रैल को चांद देखने के लिए काजीयाने शरीयत व उलेमा ए केराम दरगाह हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा डोरंडा रांची में मौजूद रहेंगे। चांद देखने के लिए एदार ए शरीया झारखंड ने राज्य भर में बड़ी व्यवस्था की है।

रांची में कहां कब पढ़ी जाएगी नमाज (सभी समय सुबह)

रांची ईदगाह : 10 बजे

डोरंडा ईदगाह : 9 बजे

परासटोली ईदगाह : 8 बजे

कडरू ईदगाह : 8 बजे

बरियातू ईदगाह : 8 बजे

बड़गांई ईदगाह : 8 बजे

कांके ईदगाह : 9 बजे

पिठोरिया ईदगाह : 9 बजे

कोकदोरो ईदगाह : 8.30 बजे

पिरूटोला ईदगाह : 8 बजे

हुसीर ईदगाह : 8 बजे

होचर ईदगाह : 8.30 बजे

कचनार टोली ईदगाह : 9 बजे

सिठियो ईदगाह : 7.30 बजे

चुट्‌टू ईदगाह : 8.30 बजे

पुंदाग ईदगाह : 8.45 बजे

नयासराय ईदगाह : 8.30 बजे

सिलादोन ईदगाह : 8 बजे

डॉ फतेउल्लाह मस्जिद : 7.30 बजे

रंगसाद मस्जिद : 8.30 बजे

हव्वारी मस्जिद : 8.30 बजे

मस्जिद ए कासिम, कलालटोली : 8.30 बजे

मस्जिद ए अब्दुल्लाह, अंजुमन कॉलोनी : 8.30 बजे

मस्जिद ए अहले हदीस, अंसार नगर : 6.15 बजे

चांदनी मस्जिद : 8.15 बजे

मस्जिद ए बेलाल, आदाज बस्ती : 8 बजे

पथल कुदवा मस्जिद : 8.30 बजे

मस्जिद ए हेरा, मिल्लत कॉलोनी : 8.15 बजे

मस्जिद ए जाफरिया, अंसार नगर : 9.30 बजे

मस्जिद ए जैबुननिशा, फूलबगान : 8.15 बजे

मस्जिद ए जिलानी, आजाद बस्ती : 8.30 बजे

मस्जिद ए नूरी, मौलाना आजाद कॉलोनी : 8.15 बजे

मस्जिद ए हमजा, मौलाना आजाद कॉलोनी : 8. बजे

मस्जिद ए गौसुल आजम, आजम कॉलोनी : 8 बजे

मस्जिद ए अंसार, कांटाटोली : 8.15 बजे

Leave a Response