+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

आयुष्मान घोटाले : रांची में कई जगहों पर ईडी की रेड

Share the post

रांची। झारखंड की कई जगहों पर ईडी ने दबिश डाली है। रांची के अलावा कई अन्य शहरों में ईडी की रेड जारी है। रांची में बरियातू इलाके में 3 से ज्यादा स्थानों पर रेड चल रही है। लालपुर और पीपी कंपाउंड में भी रेड चल रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आयुष्मान घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है। जिनके यहां छापेमारी चल रही हैं, उनमें अधिकांश वे लोग हैं जो मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े हुए है। आयुष्मान भारत योजना घोटाले से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी झारखंड में बड़ी कार्रवाई कर रही है। झारखंड समेत अलग-अलग इलाकों में कुल 21 ठिकानों पर आज तलाशी अभियान चलायी जा रही है। ईडी की टीम एदलहातू, बरियातू, लालपुर, पीपी कंपाउंड, चिरौंदी, अशोक नगर में छापेमारी छापेमारी कर रही है। 4 राज्यों के 21 जगहों पर छापेमारी की सूचना है। झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पीए ओम प्रकाश के यहां भी रेड मारी गई है। ये कार्रवाई आयुष्मान भारत योजना घोटाले में की गयी है। रांची के बरयातू थाना क्षेत्र स्थित अरविंद मार्ग के रश्मि एनक्लेव और रामेश्वरम लेन के श्यामा एनक्लेव में थर्ड फ्लोर पर रहने वाले सुजीत यादव के ठिकानों पर यह रेड पड़ा है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

खबर अपडेट की जाएगी…

Leave a Response