About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
EducationLatest Hindi News

मैट्रिक में डिस्ट्रिक टॉपर तहरीन फतिमा को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया

Share the post

बेटियों को शिक्षित कर सशक्त व स्वावलंबी बनाने की सीएम के दूरदर्शी सोच को साकार करने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ बेटियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें : उपायुक्त

रांची। मैट्रिक में रांची जिला टॉपर तहरीन फतिमा को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अपने कार्यालय में मोमेंटो देकर सम्मानित किया। एक सामान्य परिवार से आते हुए तहरीन फातिमा की उपलब्धि को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी के लिए गर्व की बात कही। तहरीन की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने माता-पिता को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि संघर्ष के साथ अपनी बेटी को पढ़ाना और आगे बढ़ाना ही वास्तव के ’‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ है। इस दौरान तहरीन के स्कूल की वाइस प्रिसिंपल सिस्टर विक्टोरिया, शिक्षिका सिस्टर सुनीता लकड़ा एवं शिक्षक एंथोनी तिग्गा भी उपस्थित थे। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी के प्रयासों की सराहना की गयी।

UPSC की तैयारी कर IAS बनना चाहती हूं

…आगे मैं इंजीनियरिंग करना चाहती हूं…. इसके बाद यूपीएससी की तैयारी कर आइएएस बनना चाहती हूं। आत्मविश्वास से भरे इस जवाब के बाद सबके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आ जाती है…वो इसलिए कि ये जवाब एक सीनियर आईएएस के सवाल के बाद आया था कि …आगे क्या करना चाहती हो बेटी…? सवाल उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री का था और जवाब… रांची की बेटी तहरीन फातिमा का। जिसने मैट्रिक जैक बोर्ड में रांची जिला में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार उपलब्धि पर जिला प्रशासन द्वारा तहरीन और उसके माता-पिता को सम्मानित किया गया। उपायुक्त तहरीन के माता पिता को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

जब नम हो गयीं माता-पिता की आंखें

तहरीन फातिमा ने मैट्रिक में 97.4 प्रतिशत के साथ जिला में पहला और राज्य में पांचवां स्थान हासिल किया है। तहरीन की सफलता में पिता अब्दुल रहमान का संघर्ष काफी बड़ा है, जो ठेले पर कपड़ा बेचने का काम करते हैं। बेटी को जब उपायुक्त मंजूनाथ सम्मानित कर रहे थे तक माता-पिता की आंखें नम हो गयीं। उपायुक्त ने कहा कि अपनी बेटी के हौसले को उड़ान दें, उसे आगे पढ़ायें। उपायुक्त द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को तहरीन के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित कर सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने की माननीय मुख्यमंत्री के दूरदर्शी सोच को साकार करने के लिए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ बेटियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

Leave a Response