+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

सिरमटोली सरना स्थल के पास से रैंप हटाने की मांग | एसटी विधायकों का शव यात्रा निकाला गया

Share the post

रांची। रांची रेलवे स्टेशन के पास सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर के रैंप को हटाने को लेकर केंद्रीय सरना स्थल सिरोमटोली बचाव मोर्चा के बैनर तले 28 एसटी विधायकों का शव यात्रा निकाला गया। साथ ही रांची के विधायक और सांसद की भी शव यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज की महिलाएं और युवा शामिल हुए। सिरोमटोली से निकली शव यात्रा अल्बर्ट एक्का चौक पर पहुंची, जहां सभी माननीयों के पुतलों को सामूहिक रूप से जलाया गया। केंद्रीय चडरी सरना समिति के केंद्रीय महासचिव रवि मुंडा ने कहा कि पिछले दो माह से मांग की जा रही है कि सिरोमटोली फ्लाईओवर के रैंप को हटाया जाए। क्योंकि उसकी वजह से सिरोमटोली सरना स्थल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कुछ दिन बाद सरहुल शोभा यात्रा निकलने वाली है। इसकी वजह से श्रद्धालुओं को दिक्कत होगी। अल्टीमेटम दिया गया कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 22 मार्च को रांची बंद बुलाया जाएगा।

Leave a Response