+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 9, 2026
News

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कर्फ्यू लगाया गया | दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार को बवाल हो गया। मलिका बगीचा स्थित मदरसे व मस्जिद पर प्रशासन के बुलडोजर एक्शन के बाद जमकर बवाल हुआ। इसके बाद हल्द्वानी में कर्फ्यू लगाया दिया गया। दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मदरसा गिराए जाने के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल हो गया। गुस्साएं लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं उपद्रवियों ने कई वाहनों में आग भी लगा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए, सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इमरजेंसी बैठक बुलाई। सीएम ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। बता दें कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बीते कई दिनों अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को हल्द्वानी के ‘मालिक के बगीचे’ इलाके में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद और मदरसा को ध्वस्त किया गया, जिसका लोगों ने काफी विरोध किया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प भी हुई। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। वहीं, उपद्रवियों ने कई वाहनों में भी आग लगा दी है। इलाके की स्थिति तनावपूर्ण है। शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Leave a Response