+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

हजारीबाग में रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारा लगाने के बाद विवाद | स्थिति नियंत्रण में

Share the post

रांची। हजारीबाग जिले में रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगला जुलूस के दौरान झंडाचौक के पास आपत्तिजनक नारा लगाने के बाद विवाद बढ़ा। इसके बाद दोनों ओर से पथराव हुआ। पत्थरबाजी के बाद हुड़दंगियों ने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। यह घटना मंगलवार की रात सदर थाना क्षेत्र के झंडा चौक के पास स्थित जामा मस्जिद के पास हुई। जानकारी के अनुसार, उपद्रवियों ने तोड़फोड़ भी की। वहीं, भीड़ को नियंत्रण के लिए प्रशासन ने हवाई फायरिंग के साथ आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। रामनवमी को लेकर मंगला जुलूस निकाला गया था, इसी दौरान आपत्तिजनक नारा लगाने के बाद दो पक्षों विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लगे। मौके पर हजारीबाग एसपी समेत कई अधिकारी भी मौजूद है। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है।

Leave a Response