+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, November 29, 2023
News

सीएम हेमंत सोरेन अचानक बोकारो पहुंचे | दांतों का इलाज कराकर सड़क मार्ग से रांची के लिए निकले

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the story

रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन धर्मपत्नी कल्पना सोरेन व दोनों बच्चों के साथ बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से उड़ान भरकर बोकारो पहुंचे। अचानक सीएम के बोकारो पहुंचने पर जिला के आला अधिकारी उनको रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गए। सीएम हेमंत सोरेन का निजी कार्यक्रम होने के कारण जिले के अधिकारी कुछ भी बोलने से मीडिया के सामने परहेज करते रहे। हां इतना जरूर बताया कि वो अपना इलाज कराने के लिए बोकारो पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन कोऑपरेटिव कॉलोनी के रहने वाले डेंटिस्ट डॉ अभय कुमार सिन्हा के आवास गए। बताया जा रहा है कि सीएम पूर्व से अपने दांतों को डॉक्टर एके सिन्हा के पास दिखा चुके हैं। इसलिए ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि दांतों तकलीफ होने के कारण ही पुनः सीएम डॉक्टर से दिखाने के लिए ही रांची से बोकारो आए। बता दें कि दंत चिकित्सक अभय कुमार सिंहा सीएम के काफी करीबी भी हैं। सीएम सड़क मार्ग से रांची वापस लौटेंगे।

Leave a Response