About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketSport

Legends League Cricket 2023 : आज रांची में क्रिस गेल | मो कैफ | हरभजन सिंह | ओब्रायन | पार्थिव पटेल व मसकजदा करेंगे धमाल

Share the post

आज शाम 6.30 बजे से जेएससीए स्टेडियम में गुजरात जायंट्स व मणिपाल टाइगर्स के बीच मुकाबला

रांची। ICC Cricket World Cup के फाइनल में भारत को आस्ट्रेलिया के मिली हार के बाद क्रिकेटप्रेमी मायूस हैं। लेकिन क्रिकेट का खुमार अभी खत्म नहीं हुआ है। रांची में क्रिकेट का बुखार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यहां बड़े-बड़े लीजेंड्स क्रिकेटर अपने जौहर से लोगों को खुश कर रहे हैं। आज शाम 6.30 बजे से जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात जायंट्स व मनिपाल टाइगर्स की टीमें आमने-सामने होगी। दोनों ही टीमों में कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जलवा दिखाने को तैयार है। इसी ग्राउंड में 18 को इरफान पठान का बल्ला गरजा था। इरफान पठान की टीम ने अपने पहले ही मैच में शानदार जीत दर्ज की थी। अब आज के मुकाबले में दुनिया के बड़े क्रिकेटरों में शुमार रहे वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का बल्ला बोलेगा। क्रिस गेल ही नहीं मो. कैफ, केविन ओब्रायन, हेमिल्टन मसकजदा, श्रीसंत, प्लंकेट, हरभजन सिंह, प्रवींद्र अ‍वाना जैसे क्रिकेटर जेएससीए में रंग जमाएंगे। यह मुकाबला टी-20 प्रारुप में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 6.30 बजे से पार्थिव पटेल की गुजरात जायंट्स व हरभजन सिंह की मणिपाल टाइगर्स के बीच मैच खेला जाएगा।

उद्घाटन मैच इरफान पठान की टीम जीती थी

एलएलसी 2023 का उद्घाटन मैच 18 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच खेला गया था। पहले मैच में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (इंडिया कैपिटल्स) और इरफान पठान (भीलवाड़ा किंग्स) के टीम के बीच मैच हुआ था। इस मैच में इरफान पठान की टीम ने रोमांचक मुकाबले में गंभीर को टीम को हराया था। इरफान पठान ने 9 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।

कई नामी गिरामी खिलाड़ी नजर आएंगे

21 नवंबर को अर्बनराइजर्स हैदराबाद और सदर्न सुपर स्टार्स के बीच मैच होगा। वहीं, 22 नवंबर को भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायंट्स और 23 नवंबर को इंडिया कैपिटल्स और अर्बनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेले जायेंगे। रांची में कुल पांच मैच खेले जाने हैं।

रांची में अब 4 और मैच खेले जाएंगे

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2023 सीजन18 नवंबर से 9 दिसंबर 2023 तक भारत के 5 शहर रांची, देहरादून, जम्मू, विजाग और सूरत में मैच खेल जाएंगे। रांची में 5 मैच जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एक मैच रांची में खेला जा चुका है, अब 4 मैच खेले जाएंगे। इस साल लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 टीमें खेलेंगी।

नॉक आउट मुकाबले सूरत में खेले जाएंगे

रांची के बाद 24 नवंबर को देहरादून में एक्शन दिखेगा। यह मुकाबला भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायंट्स के बीच होगा और यह सीजन का छठा मैच होगा। जम्मू में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक चार मैच खेले जाएंगे जबकि विशाखपत्तनम में 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक तीन मैच खेले जाएंगे। एलएलसी 2023 के नॉकआउट मैच सूरत में खेले जाएंगे, जिनमें सेमीफाइनल 5 दिसंबर और 6 दिसंबर को होंगे, जबकि 9 दिसंबर को शानदार फिनाले के साथ सीजन का समापन होगा।

रैना व एरोन फिंच भी करेंगे धमाल

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) की नई फ्रेंचाइजी अर्बनराइजर्स हैदराबाद की कमान पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना संभालेंगे। एलएलसी ने इस सीजन एक अन्य नई फ्रेंचाइजी सदर्न सुपर स्टार्स की भी घोषणा हो चुकी है। इसके कप्तान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच होंगे।

इन खिलाड़ियों का जलवा मिलेगा देखने को

इरफान पठान, यूसूफ पठान, तिलकरत्ना दिलशान, पार्थिव पटेल, क्रिस गेल, केविन ओब्रायन, गौतम गंभीर, दिलहार फरनाडो, हाशिम आमला, मुनाफ पटेल, हरभजन सिहं, मोहम्मद कैफ, रोबिन उत्थपा, अरोन फिंच, अशोक डिंडा, रोस टेलर, सुरेश रैना, मार्टिन गुप्टिल, प्रज्ञान ओझा समेत कई नामचीन चेहरे खेलते नजर आएंगे।

Leave a Response