+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 28, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

बोकारो मॉब लिचिंग मामला : अब तक 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया | सभी को जेल भेजा गया

Share the post

रांची। बोकारो जिला के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार (8 मई) को मॉब लिंचिंग में 22 वर्षीय मृतक अब्दुल कलाम (पिता स्व. कयूम अंसारी) की मौत हो गई थी। घटना में शामिल नामजद आरोपियों में से रुपण मांझी, बहाराम मांझी, सुखलाल मांझी, बालेश्वर हांसदा को पेंक नारायणपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार को ही 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रविवार को भी 2 आरिपोयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। नारायणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अबतक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकि आरोपियों की तलाश जारी है। इस कांड में जो भी आरोपी हैं उसे बख्शा नहीं जाएगा। ऑपेरशन जारी है बाकि इस कांड में शामल सभी आरोपियों को बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

8 मई गुरुवार को स्व. कलाम किसी काम को लेकर पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के कडरूखुट्ठा गांव गया हुआ था। आरोप है कि गांव के ही महावीर मुर्मू की पत्नी पास के तालाब में स्नान करने गई थी। मृतक ने उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया था। बाद में महिला के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य और ग्रामीण जमा हो गए और अब्दुल कलाम का हाथ बांधकर बेरहमी से लाठी, लात एवं घूसे से लगातार पिटाई की। पिटाई के क्रम में ही उसकी मौत हो गई थी।


Leave a Response