+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

रांची के धुर्वा में डबल मर्डर | अज्ञात युवकों के शव सुनसान इलाके में बरामद

Share the post

रांची। झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसी कड़ी में रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में रविवार को एक हैरतअंगेज घटना सामने आई, जहां 2 अज्ञात युवकों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों के शव बालसिरिंग स्थित एक पुल के निकट से बरामद किए गए, लेकिन उनकी पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हत्या की जांच हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा की अगुआई में चल रही है। स्थानीय सूचनाओं के आधार पर, धुर्वा पुलिस को रविवार रात शवों की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि दोनों युवकों को धारदार हथियार से गंभीर चोटें पहुंचाई गई थीं। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई होगी, जिसके बाद शवों को इस सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह क्षेत्र अक्सर सुनसान रहता है, इसलिए घटना की जानकारी देर से मिली। पुलिस ने आसपास के इलाकों में छानबीन की और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन मृतकों की पहचान या हत्या का मकसद अभी रहस्य बना हुआ है। इस संबंध में धुर्वा थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

Leave a Response