+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Breaking NewsLatest Hindi News

बिहार चुनाव 2025 एग्जिट पोल: एनडीए को स्पष्ट बहुमत | फिर लौट सकते हैं नीतीश कुमार

Share the post

Bihar Election Exit Polls 2025 : बिहार में दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। चुनावी रिसर्च करने वाली विभिन्न एजेंसियों के सर्वे में यह संकेत मिल रहा है कि राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है। अब तक आए अधिकांश एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। यानी, एक बार फिर बिहार में नीतीश कुमार की वापसी होती दिख रही है। तेजस्वी यादव ने पूरी ताकत झोंककर चुनाव लड़ा, लेकिन एग्जिट पोल के अनुसार आरजेडी महागठबंधन पिछड़ता नजर आ रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को एग्जिट पोल में 0 से 5 सीटों तक सीमित बताया गया है। बता दें कि बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 122 है। फिलहाल राज्य में एनडीए की सरकार है, जबकि विपक्ष में आरजेडी, कांग्रेस, लेफ्ट और वीआईपी का महागठबंधन मैदान में है। दोनों गठबंधनों ने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी जीत के दावे किए थे। अब सबकी निगाहें एग्जिट पोल के अंतिम आंकड़ों पर टिकी हैं। 14 नवंबर को पूरा पिक्चर क्लियर हो जाएगा।

243 सीटें और बहुमत का आंकड़ा 122

EXIT POLLNDAमहागठबंधनजनसुराज पार्टीअन्य
चाणक्य स्ट्रैटजीज130-138100-1080-03-5
दैनिक भास्कर145-16073-910-35-7
DV रिसर्च137-15283-982-41-8
JVC135-15088-1030-13-6
Matrize147-16770-900-22-8
P-मार्क142-16280-981-40-3
पीपल इनसाइट्स133-14887-1020-23-6
पीपल पल्स133-15975-1010-52-8
पोल ऑफ पोल्स1479015

Leave a Response