+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

बड़ी खबर : JMM की ओर से सिंहभूम से जोबा मांझी व राजमहल से विजय हांसदा लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे

Share the post

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड से 2 आैर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इनमें जोबा मांझी व विजय हांसदा शामिल है। जोबा मांझी सिंहभूम से व विजय हांसदा राजमहल से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले जेएमएम ने नलिन सोरेन और गिरिडीह से मथुरा महतो को चुनावी मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने अपने दो वरिष्ठ विधायकों को लोकसभा का टिकट देकर विपक्ष को चौंकाया। आपको बता दें कि कांग्रेस ने लोहरदगा से सुखदेव भगत, हजारीबाग से जेपी पटेल व खूंटी के कालीचरण मुंडा को चुनावी मैदान में उतार है। कोडरमा से भाकपा माले के विनोद सिंह व पलामू से आरजेडी की ममता भूइंया भी चुनावी मैदान में मुकाबला करने मैदान में उतर गईं है। यानी इंडिया गठबंधन ने अबतक 14 में से 9 उम्मीवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है।

गीता कोड़ा से होगा जोबा का मुकाबला

सिंहभूम में 2 महिला प्रत्याशी आमने-सामने होंगी। कांग्रेस छड़कर बीजेपी का दामन थामने वाली गीता कोड़ा का मुकाबला झारखंड की पूर्व मंत्री जोबा मांझी से होगा। जेएमएम ने जोबा मांझी को चुनावी मैदान में उतारकर बीजेपी को चौंकाया है। यानी कहा जा सकता है कि इस सीट पर गीता कोड़ा को जोबा मांझी से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। वहीं, दुमका से जेएमएम छोड़कर बीजेपी में गईं सीता सोरेन का मुकाबला नलिन सोरेन से होगा। बता दें कि सीता सोरेन ने हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। शिबू सोरेन की बहू व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी भाभी सीता सोरेन को दुमका में कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि यहां शिबू सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा की अच्छी खासी पकड़ है। साथ ही हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद खासकर आदिवासी समाज गुस्सा में है। ऐसे में जब हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव के दौरान दुमका क्षेत्र में भ्रमण करेंगी तो नलिन सोरेन को इसका बहुत ज्यादा लाभ मिलेगा।

Leave a Response