+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

बड़ी खबर : हेमंत की कल्पना ने गांडेय में मार ली बाजी

Share the post

रांची। गांडेय विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन जीत हासिल कर ली है। झारखंड की राज्यसभा सांसद महुवा मांझी ने अपने X अकाउंट पर झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी। कल्पना ने भारतीय जनता पार्टी के दिलीप कुमार वर्मा को हराकर गांडेय अपने नाम कर लिया। कल्पना ने 26490 हजार वोट से वर्मा को पराजित किया। कल्पना की जीत पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर, रांची जिला जेएमएम अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मो फरीद खान ने भी बधाी दी। वहीं, राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद आवास पर गांडेय की जनता जीत का जश्न मनाया गया। सरफराज अहमद ने पार्टी की और से गांडेय विधानसभा की तमाम जनता को मुबारकबाद दी। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Leave a Response