+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

तिरू फॉल में बड़ा हादसा ! 3 छात्रों की डूबने से मौत

Share the post
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

रांची. बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित तिरू फॉल में बड़ा हादसा हुआ है. फॉल में नहा रहे 3 छात्रों की डूबने से मौत हो गई है. तीनों छात्र पिकनिक मनाने तिरू फॉल पहुंचे थे, जहां यह हादसा हुआ. स्थानीय गोताखोरों ने तीनों के शव पानी से बाहर निकाल लिए हैं. शुक्रवार को काफी लोग फॉल आए थे. इसी बीच कुछ लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि कुछ छात्र पानी में डूब रहे हैं. मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोर भी मौके पर पहुंचे और पानी में डूबे तीनों छात्रों की तलाश शुरू कर दी. सूचना मिलने पर बुढ़मू पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों छात्रों को पानी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि तीनों छात्रों की उम्र 12 से 17 साल के बीच है. मामले की जांच में जुटी पुलिस को जानकारी मिली है कि तीनों छात्र रांची के चान्हो के रहने वाले हैं. परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है. यह भी जानकारी मिली है कि दो छात्र एक ही घर के हैं, जबकि एक उनका पड़ोसी है.

Leave a Response