About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, October 19, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
SportWorld

बीसीसीआई सचिव 35 वर्षीय जय शाह ICC के सबसे युवा चेयरमैन होंगे | 1 दिसंबर को पद संभालेंगे

Share the post

रांची। भारत के जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नए चेयरमैन बन गए हैं। ICC ने बताया कि शाह को निर्विरोध चेयरमैन चुना गया। शाह 1 दिसंबर को चेयरमैन का पद संभालेंगे। बीसीसीआई सचिव 35 वर्षीय जय शाह ICC के सबसे युवा चेयरमैन होंगे। शाह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव हैं। अब इस पद पर दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के प्रेसिडेंट रोहन जेटली BCCI के नए सचिव बन सकते हैं। शाह के पद छोड़ते ही उनकी नियुक्ति हो सकती है। ICC के मौजूदा चेयरमैन न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म होगा। ICC ने 20 अगस्त को बताया था कि बार्कले लगातार तीसरी बार चेयरमैन नहीं बनेंगे। वह 2020 से इस पद पर थे। नवंबर में वह अपना पद छोड़ देंगे।

इकलौते उम्मीदवार थे शाह

ICC चेयरमैन पद के लिए नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख आज आनी 27 अगस्त ही थी। जय शाह के अलावा पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नॉमिनेशन नहीं भरा। जिस कारण शाह को निर्विरोध ICC चेयरमैन चुन लिया गया। जय शाह ने कहा कि मुझे ICC का चेयरमैन चुनने के लिए सभी का धन्यवाद। मैं क्रिकेट को ग्लोबली बढ़ाने के लिए काम करते रहूंगा।

Leave a Response