+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, February 14, 2025
Latest Hindi NewsNews

बीजेपी में जाने के एलान के बाद झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन रांची पहुंचे | कहा-बीजेपी में जा रहा हूं | बहुत खुश हूं

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

मंत्री पद से आज ही इस्तिफा देंगे, 30 को बीजेपी के हो जाएंगे

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दिल्ली से आज रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर चंपई सोरेन का स्वागत करने के लिए काफी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे। टर्मिनल से जैसी ही चंपई सोरेन अपने बेटे के साथ बाहर निकले, उनके समर्थक चंपई सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। चंपई सोरेन ने इस दौरान अपने समर्थकों का हाथ उठाकर अभिवादन स्वीकार किया। मीडिया से बात करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि मैं बीजेपी में जाकर बहुत खुश हूं। अच्छा फील कर रहा हूं, राज्य के हित के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं आज ही झारखंड सरकार के मंत्री पद से इस्तिफा दे दूंगा। साथ ही कहा कि 30 अगस्त 2024 को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लूगां।

Leave a Response