+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi News

रांची के खलारी से बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार

Share the post

रांची। झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा चरम पर है। भाजपा इस मुद्दे को जोर शोर से उठा रही है। वहीं, सत्ता पक्ष का कहना है कि घुसपैठ रोकने का काम केंद्र सरकार की एजेंसियों के पास है। इसी राजनीति के बीच पुलिस ने रांची के खलारी रेलवे स्टेशन से एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। उसके पास भारत में प्रवेश से जुड़ा कोई भी वैध कागजात नहीं है। गिरफ्तार शख्स का नाम साबीर अली है। खलारी थाना के इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने खुद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए लिखा है कि 31 अगस्त को सुबह करीब 5:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक शख्स स्टेशन के बाहर संदिग्ध हालत में घूम रहा है। स्टेशन पहुंचकर संदिग्ध युवक के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। तब उसे किसी ने नहीं पहचाना , इसके बाद युवक से पूछताछ की गई तो उसने खुद को बांग्लादेश का निवासी बताया।

साबीर के पास एक भी वैध कागजात नहीं

उसने बताया कि वह बांग्लादेश में ही रहकर अपने गांव तोकेपाड़ा में मजदूरी करता है। करीब 20 दिन पहले गांव के नजदीक पाबना रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर ढाका गया था। फिर ढाका से ट्रेन बदल बदलकर घूमते हुए यहां चला आया। शख्स के पास एक भी वैध कागजात नहीं है। अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने पर उसके खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट, 1946, पासपोर्ट एक्ट, 1967 की अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Response